Bikaner Live

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुत्र का जन्म दिन रक्तदान करके मनाया…

बीकाणा ब्लड सेवा समिति पिछले कई वर्षों से बीकानेर ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने से ब्लड की डिमांड आती है समिति के रक्तदाताओं या समिति की सहयोगी संस्थाओं से ज़रूरतमंद को निःस्वार्थ निशुल्क लाईव रक्तदान करके ब्लड उपलब्ध करवाती रही हैं ।

रक्तदान महादान की भावना लिए एवं रक्तदान करने के लिए अन्य युवाओं को प्रेरित करने की कड़ी में आज बीकाणा ब्लड सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक एवं आशा पारीक ने अपने पुत्र निखिल का जन्म दिन रक्तदान करके मनाया । इस रक्तदान में संभागीय आयुक्त IAS डाँक्टर निरज के पवन ने हौसला बढ़ाने हेतु स्वयं पीबीएम ब्लड पहुँच कर रक्तदान के क्षेत्र में बीकाणा ब्लड सेवा समिति द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना की एवं निखिल को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार हर व्यक्ति को अपनों की खुशी के लिए रक्तदान करते रहना चाहिए ।
आज इस पावन रक्तदान करने मे रवि व्यास, आशा पारीक, अमित मोदी (Aneg), शहर अध्यक्ष, अधिवक्ता सुरेश चन्द्र शर्मा (Bneg) एवं नारायण मोदी ने भी रक्तदान किया जिसके लिये संभागीय आयुक्त महोदय ने बहुत बधाई एवं सराहना की गई ।

रवि व्यास ने संभागीय आयुक्त महोदय को पीबीएम ब्लड बैंक आने एवं हौसला अफजाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एव समिति से पधारे अन्य रक्तदाताओं एव रक्तदान करने वालो का भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ????

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!