
बीकानेर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के करणी मित्र मंडल की ओर से बुधवार को धर्म परायण मदन गोपाल सोनी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में गंगाशहर के टीएम ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राजस्थान दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री मेढ़ क्षत्रिय
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष लांबा ने सम्मानित प्रतिभाओं को सफलता की शुभकानाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगें। उन्होने कहा कि हमारे समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। शिक्षा के अलावा स्वर्णकारी के कला कौशल में भी अनेक प्रतिभाएं है। अगर इन्हे आगे बढ़ने का मौका मिले तो यह प्रतिभाएं देश में समाज का नाम रोशन कर सकती है। लांबा ने
समारोह में छात्र – छात्राओं के अभिभावकों और समाज के प्रबुद्धजनों से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में भागीदारी का भी आव्हान किया। समारोह में शिव नारायण सोनी, उमा शंकर सोनी, शिव कुमार सोनी(पत्रकार), ओम प्रकाश मौसूण, मंयक सोनी, वेंदातिका सोनी, निशा सोनी समेत समाज के अनेक प्रबुद्धजन और नारी शक्ति भी मौजूद थी। इस मौके पर करणी मित्र मंडल ने समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष लांबा का अभिनंदन भी किया।
आयोजन मदन गोपाल लावट के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। निशा सोनी(छात्रा संघ अध्यक्ष) ने अपने विचार रखे। इसमें आज के दौर में शिक्षा को ही सबसे बड़ा महत्व बताया। छात्रा जब शिक्षित होती हैं तब 2 घर शिक्षित होते हैं। यही विचार उन्होंने रखे। इसपर मनीष लांबा ने कहा हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ हैं अब शिक्षा के क्षेत्र में 2 गुना से 8 गुना इसपर काम करने की जरूरत हैं। तभी हम समाज के साथ कदम मिलाकर चल सकेंगे। सम्मानित होते छात्र छात्राएं बहुत खुश दिखाई दे रहे थे।
इसपर 60 छात्र छात्राओं को अध्यक्ष से ज्यादा सम्मानित किया गया ।
*-द्वारका प्रसाद सोनी(R
PS पत्रकार)*















