Bikaner Live

आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक ने किया गोडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
soni


बीकानेर, 18 जुलाई। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक सुशील शर्मा और सहायक सांख्यिकी अधिकारी ब्रजभूषण व्यास ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोड़ू का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली के तहत जन्म-मृत्यु व विवाह संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सरपंच, ग्राम सेवक और गाँव के लोगों के साथ चर्चा की। गोडू के पंचायत भवन में बैठक की। सीएचसी गोड़ू में डा. विवेक एवं अस्पताल स्टाफ के साथ चर्चा की गई। यहां के राजीव गांधी युवा सहित स्थानीय लोगों के साथ चौपाल की और सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी चर्चा की।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!