Bikaner Live

बीकानेर मंडल अध्यक्ष कल से लापता, परिजन चिंतित पुलिस प्रशासन लगा खोजबीन डॉग स्क्वायड एसटीएफ की ली मदद

भाजपा के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल कल दोपहर से लापता है। इसके बाद से परिजन बेहाल है। लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल कल दोपहर से अपने घर से बिना बताए निकल गए और अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया साथ ही विनोद का व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद परिवार वाले चिंतित हो गए और उन्होंने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मिली जानकारी के मुताबिक लालगढ़ मंडल अध्यक्ष ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में डूबते हुए व्यक्ति का फोटो लगाया और लिखा कि अपना ख्याल रखना.. शायद फिर हम ना मिले। भाजपा नेता के लापता होने की खबर मिलने पर महापौर सुशीला कंवर ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। हालांकि मंडल अध्यक्ष विनोद करोल की गाड़ी शोभासर के पास मिल गई है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है पुलिस इस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!