Bikaner Live

प्रोफेसर डॉ. बिनानी का किया सम्मान



राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष और देश के राष्ट्रीय स्तरीय राजस्थानी भाषा के विख्यात विद्वान व लेखक लगभग 85 वर्षीय साहित्यकार, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी तथा शिक्षा विभाग के प्राचार्य पद से सेवानिवृत शिवराज छंगाणी द्वारा पूर्व प्राचार्य, चिंतक व लेखक प्रोफेसर  डॉ.नरसिंह बिनानी को मोटिवेशनल व अन्य विविध साहित्य लेखन का उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया ।  अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने बीकानेर स्थित राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान अकादमी द्वारा हाल ही में महिला साहित्यकारों पर प्रकाशित ”जागती जोत” नामक महत्वपूर्ण पत्रिका की “महिला लेखन विशेषांक” प्रति भेंटकर प्रोफेसर डॉ. बिनानी को सम्मानित किया । 
          इस अवसर पर अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने प्रोफेसर डॉ. बिनानी के युवाओं हेतु प्रेरणात्मक लेखन कार्य, आर्थिक- सामाजिक हित एवं काव्य रचनाकर्म की सराहना करते हुए इसे आगे भी निरंतर जारी रखने का आव्हान किया । इससे पूर्व डॉ.सतीश मेहता ने पूर्व प्राचार्य, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. बिनानी का परिचय दिया। प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने अपना सम्मान किए जाने पर अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव डॉ. शरद केवलिया, डॉ. सतीश मेहता, सुशील छंगाणी, डॉ. कविता मेहता, आदित्य व्यास, इन्द्र कुमार छंगाणी, श्रीमती कल्पना नागौरी, कानसिंह, लाल मोहम्मद, आनंद छंगाणी, मनोज मोदी आदि सहित राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अनेक कार्मिकों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे ।
                          ————–

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!