कन्या वाटिका का हुआ शुभारंभ
बीकानेर, 6 अगस्त। महिला अधिकारिता व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को करणी नगर स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी में कन्या वाटिका का शुभारंभ हुआ।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या वाटिका में 100 पौधे व बीज के पैकेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमन लाठर, विशिष्ट अतिथि हर्षला मेहरडा व डॉ.वर्षा प्रफुल्ला थी। कार्यक्रम में बेटी ‘बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत ‘म्हारे नाम सूँ म्हारो घर’ नाम की 17 पट्टिकाएँ बालिकाओं को भेंट की गई। यह आयोजन पुलिस विभाग की ओर से पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया गया। इस दौरान विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, सीआई सुमन जयपाल, उपनिरीक्षक कुसुमलताआदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की डॉ.मंजू नागल ने किया।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




