मीराबाई धोरा परिसर में बनाई जाएगी पानी की नई टंकी
जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने किया पौधारोपण
बीकानेर, 10 अगस्त। सुजानदेसर के मीराबाई धोरा परिसर में पानी की नई टंकी बनाई जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार नई पाइप लाइन डाली जाएगी। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को यहां पौधारोपण के दौरान यह जानकारी दी। भागीरथ नन्दिनी संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कल्ला ने कहा कि मीराबाई धोरा का ऐतिहासिक महत्व हैं। यह स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर में वर्ष 2052 तक की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई लगभग 600 करोड रुपए की वृहद पेयजल परियोजना के तहत मीराबाई धोरा पर पानी की टंकी बनाई जाएगी तथा यहां पर लगाए गए पौधों को पर्याप्त पानी मिले के मध्य नजर पाइप लाइन डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना पर्यावरण संरक्षण के लिए अति महत्वपूर्ण है। युवाओं को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। डॉ. कल्ला ने राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान और घर-घर औषधि योजना की जानकारी दी।
मीराबाई धोरा ट्रस्ट के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि मीराबाई धोरे पर लगभग पंद्रह सौ पौधे लगाए गए हैं तथा इनकी नियमित देखभाल की जा रही है। इस अवसर तुलसीराम गहलोत, अशोक कुमार सैन, ओम प्रकाश गहलोत, प्रह्लाद राम पुजारी, काशीनाथ पुजारी, नंदकिशोर ठेकेदार, मन्नू सेवग, दूलीचंद गहलोत, समाजसेवी चांदमल भाटी, विनोद गहलोत, गोपी किशन मिस्त्री, लखुराम गहलोत, इंदर चंद ठेकेदार, उमा सुथार और लक्ष्मी तंवर,कौशल्या सुथार, पुष्पा देवी, महावीर गहलोत, राजकुमार गहलोत, जयप्रकाश, शंभू भार्गव आदि मौजूद रहे।
Related Post
राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर 19 से 21 जून तक
June 16, 2026
No Comments
Read More »

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स
June 15, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर मंडल पर पेंशन अदालत का आयोजन, प्राप्त शत-प्रतिशत शिकायतों का त्वरित निस्तारण
June 15, 2026
No Comments
Read More »

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने हथियारों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा
June 15, 2026
No Comments
Read More »

पीबीएम में किडनी फेल के मामलों पर कांग्रेस सेवादल का गांधीवादी विरोध, अस्पताल में की साफ-सफाई
June 15, 2026
No Comments
Read More »

हरिद्वार,पुष्कर व कोलायत में
बीकानेर के श्रद्धालुओं का सैलाब, सोममति अमावस्या कल
June 14, 2026
No Comments
Read More »

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल
June 14, 2026
No Comments
Read More »



घर का चिराग बुझ जाने से गमगीन है परीवार पेंशनर समाज ने जताया दुख
June 14, 2026
No Comments
Read More »



