Bikaner Live

 गाडिया लोहारो से भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित . अमृत महोत्सव पर होगा विशेष उपलब्धि प्राप्त तथा सरकारी सेवा में चयनित छात्राओं का सम्मान

 गाडिया लोहारो से भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 10 अगस्त। गाडिया लोहारों से महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजना के तहत भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि गाडिया लोहारों को स्थाई आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजनान्तर्गत पात्रता रखने वाले परिवार जिन्हें, स्वयं के नाम से निःशुल्क भूमि का पट्टा जारी हो रखा हो तथा स्वयं का पक्का मकान नहीं हो, उन्हें तीन किश्तो में मकान निर्माण हेतु अनुदान सहायता के लिए 70 हजार रुपये (क्रमशः 25 हजार, 25 हजार एवं 20 हजार) दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए कच्चा माल क्रय अनुदान सहायता योजना के तहत नियमानुसार पात्रता रखने वालों को स्वरोजग…

अमृत महोत्सव पर होगा विशेष उपलब्धि प्राप्त तथा सरकारी सेवा में चयनित छात्राओं का सम्मान
बीकानेर, 10 अगस्त। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन अमृत महोत्सव पर विशेष उपलब्धि प्राप्त तथा सरकारी सेवा में चयनित महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय से पढ़कर उत्तीर्ण हुई छात्राओं का सत्र 2020-21 में किसी सरकारी सेवा में चयन हुआ हो अथवा जिन छात्राओं ने लेखन, चित्रकारी, नृत्य, भाषण, गायन में महाविद्यालय-विश्वविद्यालय के अलावा कहीं अन्य जगह विशेष उपलब्धि प्राप्त की हो, उन छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के संयोजक डॉ रजनीरमण झा, सदस्य डॉ धनवंती विश्नोई, सुनीता गहलोत तथा डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा को देनी होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!