Bikaner Live

सिद्धि को मिलेगा महावीर का बल,में पार्टी के साथ था और रहूंगा – रांका

बीकानेर विधानसभा पूर्व से भाजपा की टिकट नहीं मिलने से आहत महावीर रांका ने पार्टी के साथ रहने का निश्चय किया है। हालांकि, कल शाम से ही इस संबंध में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी, जिस पर मुहर भी लग गई। भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास आदि की उपस्थिति में रांका ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए मेहनत करेंगे। बता दें, इससे पहले पूर्व विधानसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सिद्धि कुमारी के नाम की घोषणा होने पर ‘ टीम रांका’ विरोध जताया था। जूनागढ़ से कोटगेट तक पैदलमार्च करके शक्ति प्रदर्शन भी किया था। इस बीच अफवाहों में रांका का कांग्रेस से टिकट लाने से लेकर निर्दलीय चुनाव लड़ने तक की बातें उड़ी, लेकिन आज इन सब पर विराम लग गया है। विदित रहे, इससे पहले बीकानेर विधानसभा पूर्व से एक और दावेदार सुरेंद्र सिंह शेखावत ने भी पार्टी की प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा की है

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!