Bikaner Live

बीकानेर पूर्व और पश्चिम के प्रत्याशियों ने किया नामांकन पूर्व से सिद्धि कुमारी बाईसा और पश्चिम से जेठानंद व्यास

बीकानेर। राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब शुभ मुहुर्त के हिसाब से प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करवाने पहुंच रहे है। इसी क्र में आज बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा बीकानेर पश्चिम से जेठानंद व्यास ने भी आज शुभ मुहूर्त के अंदर अपना नामांकन दाखिल किया!

इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल नजर आए। सिद्धि यहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची और रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र पेश किया। वहीं, कोलायत विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी व भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और रिटर्निंग अधिकारी के सामने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!