Bikaner Live

पहली बार मतदान करने वाली युवतियों का सम्मान

बीकानेर, 4 नवंबर। विधान सभा चुनाव 2023 में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को खाजूवाला में पहली बार मतदान करने वाली शिवा गर्ल्स कॉलेज की महिला मतदाताओं को मतदान का संकल्प दिलाते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। खण्ड विकास अधिकारी सन्त कुमार मीणा ने कहा कि युवा उत्साह के साथ मतदान में भाग लें तथा अपने आस-पास और परिवारजनों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें ।
उन्होंने बताया कि चुनाव में लालच देने वालों की शिकायत सी विजिल एप पर की जा सकती है। शिकायतकर्त्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी। अपने वोट की जानकारी तथा उम्मीदवार की जानकारी भी घर बैठे मोबाईल ऐप के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। पुलिस थाना खाजूवाला सहायक निरीक्षक वेदप्रकाश ने आदर्श आचार संहिता पालना में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी।। उन्होंने कहा कि शराब, पैसा बंटने या किसी भी तरह का प्रलोभन या मतदान को लेकर भय पैदा करने जैसी स्थिति हो तो तुरंत प्रभाव से 100 नम्बर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। सीमा पत्रकार संघ अध्यक्ष मदन अरोड़ा ने 25 नवम्बर को शत-प्रतिशत मतदान करने की‌ अपील की।
हनीफ नागौरी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पहली बार मतदान करने वाली युवतियों को मतदान का संकल्प दिलवाया गया। युवतियों ने रंगोली के माध्यम से भी मतदान करने की अपील की। कॉलेज व्यवस्थापक अंजू चौधरी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सुनील कस्वां ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!