बीकानेर में बुधवार को एक दिन में एक लाख डोज कोविड वैक्सीन लगाने की तैयारी है ।
इसके लिए जहां सभी हॉस्पिटलों – स्वास्थ्य केन्द्रों में बगैर रजिस्ट्रेशन करवाए ऑन स्पॉट टीके लगेंगे वहीं बीकानेर शहर के सभी 80 वार्डों में विशेष कैंप लगेंगे । गांवों में भी स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कैंप लगाने की योजना है ।
वार्ड 56 पार्षद शिव शंकर बिस्सा व रवि पारीक के तत्वावधान में दिनांक 8/9/2021 को गोकुलधाम पर बम्पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पहली और दूसरी दोनों डोज लगाईं जायेंगी तथा स्लाट बुक कराने की आवश्यकता नहीं स्लाट हाथों-हाथ बुक करने की व्यवस्था है।
अब तक की तैयारी के मुताबिक एक दिन में 500 बूथों पर वैक्सीनेशन कर इस आंकड़े को छूने का प्रयास होगा । जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक से अनुमानित डोज का ब्यौरा मंगवाया है । इस अनुमान के मुताबिक अकेले बीकानेर शहर में 35 से 40 हजार टीके लगाने की तैयारी है । इसके बाद सर्वाधिक टीके नोखा में लगेंगे सरकार से 1.20 लाख टीके मांगे गए हैं ।
अनुमान है कि सोमवार शाम तक यह डोज मिल जाएगी जिसे मंगलवार को दिनभर में सभी दूरस्थ बूथों तक पहुंचा दिया जाएगा । तैयारी अब तक बीकानेर में 16.20 लाख टीके लगे हैं । इसमें से 11.70 लाख को पहली और 4.50 लाख को दूसरी डोज दी गई है । कुल 17.78 लाख पात्र व्यक्ति माने गए हैं । एक सितंबर तक की गणना के मुताबिक एक लाख व्यक्तियों की सैकंड डोज ड्यू हो चुकी है ।
कलेक्टर नमित मेहता जहां सीधे तौर पर इस मेगा वैक्सीन कैंपेन को मॉनीटर कर रहे हैं वहीं कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ . ओपी.चाहर , आरसीएचओ डा . राजेश कुमार गुप्ता सहित सभी अधिकारियों को अलग – अलग जिम्मेवारी दी गई है ।













