बीकानेर। सावन मास के अवसर पर सीताराम गेट के सामने स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में सवालाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया जा रहा है।
पंडित राजेश ओझा के सानिध्य में प्रतिदिन 4100 पार्थिव शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पंच पुष्प से अभिषेक कर उनका विसर्जन किया जाता है।
पंडित राजेश ओझा ने बताया कि सावन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण से भक्तों की विशेष मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सोमवार को शिवलिंगों का विशेष श्रृंगार किया जाता है।
मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजन-अभिषेक में भाग ले रहे हैं।















