Bikaner Live

बीकानेर की सेंट्रल जेल से मोबाइल मिले
soni

बीकानेर। जेल में मोबाइल मिलने की खबर सामने आयी है। एक तरफ तो प्रशासन बड़े बड़े दावे कर रहा है और निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं दूसरी और जेल से लगातार फोन मिलने की खबर सामने आती ही ररहती हैं। ऐसी ही खबर आज सामने आयी है। जहां पर बीकानेर की सेंट्रल जेल से मोबाइल मिले हैं। इस संबंध में केन्द्रीय काराग्रह के मुख्य प्रहरी रामसिंह ने दो बंदियों के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर को जेल में बंदियों की तलाशी हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बंदी सुभाष खीचड़ पुत्र महेन्द्र सिंह व ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल के पास दो मोबाइल बरामद हुए। प्रहरी की रिपोर्ट पर दोनों बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!