Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में युवा सप्ताह का शुभारंभप्रत्येक विद्यार्थी की कम से कम एक खेल में की जाएगी भागीदारी सुनिश्चित
soni


बीकानेर, 8 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में सोमवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि डूंगर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्र नाथ थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अनुशासन एकाग्रता और टीम भावना सीखते हैं। इससे जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुलते हैं।


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह खेल सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी की कम से कम एक खेल में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खेलों का उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का विकास करना है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ संतोष बैद के निर्देशन में महाविद्यालय में नियमित चलने वाले नवाचार ध्यान के माध्यम से हुआ।
खेल प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार,डॉ गणेश मूंधडा ने भी विचार रखे। डॉ.सुनीता स्वामी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. रामनिवास बिश्नोई ने किया।
खेल सप्ताह के प्रथम दिन कैरम बोर्ड तथा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल सप्ताह के दूसरे दिन का कार्यक्रम
महाविद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि खेल सप्ताह के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कैरम तथा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!