Bikaner Live

रामदेव का इंस्पायर अवार्ड में चयन


बीकानेर, 17 फरवरी।उदयरामसर स्थित श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के कक्षा 9 के विद्यार्थी रामदेव का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है।
शाला के प्रधानाचार्य रतनलाल छलाणी ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक अतुल कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने नवाचारी मॉडल के विचार इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रस्तुत किए थे, जिसमें से रामदेव के आइडिया का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि रामदेव ने घरों में प्रयुक्त डेजर्ट कूलर का अतिरिक्त व्यय किए बिना फ्रिज के रूप में कैसे प्रयुक्त किया जाए, का आईडिया दिया। रामदेव को अपने आइडिया पर काम करने के लिए विभाग से 10 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। रामदेव के चयन होने पर शाला स्टाफ, प्रबंधन समिति तथा ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!