Bikaner Live

20 वीं राज्य स्तरीय एमटीबी चैम्पियनशिप शुरू

बीकानेर। राजस्थान साइक्लिग एसोसिएशन के बैनर तले 20 वीं राज्य स्तरीय एमटीबी चैम्पियनशिप नाल रोड ओवरब्रिज के पास शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशेखर मेघवाल ने हरी झंड़ी दिखाकर किया। इस मौके पर मेघवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग में प्रदेश के खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया है। उम्मीद है आगे भी इस जीत के लय को जारी रखते हुए नेशनल प्रतियोगिताओं में राजस्थान की झोली पदकों से भरेंगे। इस दौरान मेघवाल ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। शुभारंभ अवसर पर सचिव ओ पी विश्वकर्मा,आयोजन सचिव जी एस खत्री,मोहित बैद,तकनीकी कोच आदि मौजूद रहे। आएं हुए अतिथि तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के तकनीकी कोचों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजन सचिव खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर,सब जूनियर व सीनियर आयु वर्ग में 18 से 20 जिलों के 160 साइक्लिस्ट भाग ले रहे है। इसमें चयनित खिलाड़ी नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले दिन तीनों वर्गों में अनेक इवेन्ट हुए। जिनके विजेताओं को रविशेखर मेघवाल ने मैडल प्रदान किये।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!