Bikaner Live

गायत्री परिवार ट्रस्ट का हुआ पुनर्गठन…


मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बने पवन कुमार ओझा तथा सह प्रबंध ट्रस्टी बने इंजि. अमरसिंह वर्मा…
तीन वर्ष रहेगा कार्यकाल…

17 फरवरी बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर के संचालन के लिए गठित नौ सदस्यीय ट्रस्ट मंडल गायत्री परिवार ट्रस्ट बीकानेर को शांतिकुंज हरिद्वार मुख्यालय से अनुमोदन प्राप्त हो गया है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि गायत्री परिवार की आमसभा में सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए नौ सदस्यीय ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार को स्वीकृति हेतु भेजा गया था। जिसका अनुमोदन गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की प्रमुख शैलबाला पण्डया द्वारा किया गया है। नौ सदस्यीय गायत्री परिवार ट्रस्ट बीकानेर में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा, इंजीनियर अमरसिंह वर्मा सह प्रबंध ट्रस्टी तथा रामकुमार चौहान, देवेन्द्र सारस्वत, राधेश्याम नामा, कृष्ण वीर सिंह सोम, करनीदान चौधरी, अतुल तिवारी तथा शिवकुमार शर्मा को ट्रस्टी बनाया गया है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट को शांतिकुंज हरिद्वार मुख्यालय से अनुमोदन प्राप्त होने पर गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर के जवाहर लाल गंगल, देवी शरण शर्मा, प्रमिला गंगल, राम नरेश सिंह चौहान, प्रवीण तंवर, मधु बाला शर्मा, शोभा सारस्वत, अविनाश गोयल तथा राजेन्द्र दुबे ने प्रसन्नता जताई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!