Bikaner Live

भारतमाला एक्सप्रेस हाइवे धीरे धीरे “एक्सीडेंट वे” बन रहा हैं

बीकानेर भारतमाला एक्सप्रेस हाइवे पर लगातार दूसरे दिन मौत ने तांडव दिखाया है। देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान से निकलते एक्सप्रेस हाइवे पर एक कार तेज स्पीड के कारण पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई है। मृतका की पहचान देशनोक निवासी ललिता कंवर पत्नी विनोद सिंह के रूप में हुई है। वहीं ड्राईवर श्यामदान चारण गंभीर हालत में है। देशनोक थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि ललिता का विवाह चार दिन पहले ही विनोद सिंह से हुआ था। वह बड़का चारणवास, दातारामगढ़ की रहने वाली थी। रविवार को उसके भाई का विवाह तय था। टीके की रस्म के लिए ललिता अपने पति और अन्य परिजनों के साथ जा रही थी। रास्ते में कार पलट गई और उसके सिर में सबसे ज्यादा गंभीर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी के अनुसार ललिता अपने पति व परिवार के साथ अर्टिका कार में सवार थी। ललिता ड्राईवर के पीछे वाली सीट पर थी। करीब बीस मीटर तक कार घिसटती रही, इस वजह से उसका सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ और उसकी मौत हो गई।पति विवेक के मामूली चोटें आईं। पुलिस ने ललिता का शव देशनोक के सरकारी अस्पताल में रखा है। जहां आज पोस्टमार्टम होगा।

बीकानेर में भारतमाला एक्सप्रेस हाइवे धीरे धीरे “एक्सीडेंट वे” बनता जा रहा है। एक दिन पहले गुजरात के पांच जनों की मौत के बाद अब महज चार दिन पहले विवाह करने वाली महिला की एक्सीडेंट में मौत हो गई। शनिवार को हुए इस हादसे का कारण ओवर स्पीड माना जा रहा है।


Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!