Bikaner Live

रिड़ी गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित


बीकानेर, 2 अप्रैल। श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वीप गतिविधियां आयोजित हुई। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने ग्रामीणों और स्कूल विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई और आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। नायब तहसीलदार विनोद कुमार कड़वासरा ने लोकतंत्र के पावन पर्व में सभी मतदाताओं को शामिल होने का आह्वान किया।कार्यवाहक प्राचार्य कुशलाराम सहू ने लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने मतदाता जागरूकता ट्रैक्टर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह गाँव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में मुकेश झरवाल, सहीराम भामू, एएलएमटी,ओमप्रकाश सारण और मदन मेहरा मौजूद रहे। केसाराम जाखड़ कार्यक्रम का सञ्चालन किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!