रीट परीक्षा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप , जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभिन्न दौर में आयोजित हुई बैठकें

बीकानेर , 23 सितम्बर । राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) 28 सितम्बर को दो पारियों में जिले के 9a परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी । पहली पारी प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी । जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि परीक्षा केन्द्र के लिए केन्द्राधीक्षक , अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक , पर्यवेक्षक , चीक्षक , पेपर कॉर्डिनेटर तथा उड़नदस्ते गठित कर दिए गए हैं । किसी भी परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा । परीक्षार्थी के अलावा परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्मिक भी परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे । दस अस्थाई रैन बसेरे , 29 धर्मशालाएं चिन्हित विभिन्न जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए नगर निगम एवं नगर विकास न्यास द्वारा पाच – पाच अस्थाई रैन बसेरे बनाए जाएंगे । नगर निगम द्वार पॉलिटेक्निक कॉलेज , आईटीआई , वेटरनरी ग्राउंड , महारानी स्कूल ग्राउंड तथा आईजीएनपी कॉलोनी में यह अस्थाई रैन बसेरे बनाए जाएंगे । वहीं नगर विकास न्यास द्वारा गगाशहर बस स्टेण्ड , एमएम ग्राउण्ड , प्राइवेट बस स्टैंड तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में दो रैन बसेरे बनाए जाएंगे । प्रत्येक रैन बसेरे में तीन सौ लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी । इन रैन बसेरों में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और इंदिरा रसोई के माध्यम से भोजन उपला करवाया जाएगा । इसी प्रकार नगर विकास ज्यास द्वारा 29 धर्मशालाएं भी चिन्हित की गई है , जहां परीक्षार्थी रुक सकेंगे । नियंत्रण कक्ष स्थापित परीक्षा से संबंधित कार्यों के प्रभावी सम्पादन के लिए छह स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं । यह नियन्त्रण कक्ष 25 सितम्बर को प्रातः से राउंड द क्लॉक कार्यरत रहेंगे । कोई भी व्यक्ति जिला कलक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष 0151-2226031 . पुलिस कंट्रोल रूम 0151-2220802 , 2220601 , 2220564 , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष 0151-2544089 , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष 0151-2204999 , रोडवेज नियंत्रण कक्ष 0151-2528144 तथा जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष 0151-2970048 पर संपर्क कर सकेंगे । इन स्थानों पर होगी पेयजल की व्यवस्था रीट परीक्षा के मद्देनजर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 25 और 26 सितम्बर को 8 स्थानों पर पेयजल के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी । सहायक अभियंता , जिला ग्रामीण उपखण्ड -1 ने बताया कि गंगाशहर बस स्टैंड के पास , एमएम ग्राउंड के पास , प्राइवेट बस स्टैंड के पास , पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास , आइटीआइ कॉलेज के पास , वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड , महारानी कॉलेज ग्राउंड तथा इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी क्षेत्र में कुल 20 टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी । कनिष्ठ अभियंता जुल्फिकार को इस व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है । इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ( प्रशासन ) बलदेव राम घोजक , अतिरिक्त जिला कलक्टर ( नगर ) अरुण प्रकाश शर्मा , नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिह पुरोहित , अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी , नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा , प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा , जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर , रोडवेज प्रबंधक इंदिरा गोदारा , परीक्षा समन्वयक डॉ बिट्ठल बिस्सा तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे ।















