Bikaner Live

एवरेस्ट आधार शिविर के साहसी पहुंचे जुम्बेशी

एवरेस्ट आधार शिविर के साहसी पहुंचे जुम्बेशी
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित एवरेस्ट अभियान 1984 के चालीसवीं वर्ष गांठ पर आयोजित एवरेस्ट आधार शिविर अभियान दल के सदस्य काठमांडू से जिरी तक सड़क मार्ग से पहुंच कर शिवालय से पदयात्रा प्रारंभ कर चौथे दिन जुम्बेशी पहंुचे । एडवेंचर फाउन्डेशन के आर के शर्मा ने बताया कि देश की प्रथम एवरेस्ट विजयिनी सुश्री बचेन्द्री पाल के नेतृत्व में रवाना हुए दल में मेजर कृष्णा, विमला नेगी देओस्कर, अस्मिता सहित बीकानेर की डा. सुषमा बिस्सा, रोहिताश्व बिस्सा, ओजस्वी बिस्सा व अनामिका व्यास बिस्सा के अलावा डेढ वर्षीय आरू भी शामिल है । दल के सदस्यों ने देवराली व 12000 फिट ऊेचे लामजूरू पास पार करके जुम्बेशी पहुंचे । दल के सदस्य मा. आबू के अरूण खराब स्वास्थ्य के कारण वापस लौट आए हैं ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!