
बीकानेर, 31 जुलाई 2026स्वदेशी जागरण मंच का प्रांत विचार वर्ग 1-2 अगस्त को बीकानेर में* *राष्ट्रव्यापी “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान का होगा शंखनाद**बीकानेर।* स्वदेशी जागरण मंच, जोधपुर प्रांत का दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग *1 और 2 अगस्त 2026* को बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। गंगाशहर रोड स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में होने वाले इस वर्ग में जोधपुर प्रांत के सभी 13 राजकीय जिलों के दायित्ववान कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में 150 से अधिक प्रतिनिधि और 10 से अधिक विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।*”मैं भी स्वदेशी समर्थक” राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ*इस वर्ग के उद्घाटन सत्र में 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक पूरे देश में चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी *”मैं भी स्वदेशी समर्थक”* अभियान का औपचारिक शुभारंभ भी होगा।स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक *श्री अजय पल्का* ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह अभियान पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य देश के अधिकाधिक युवाओं, मातृशक्ति, उद्यमियों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को स्वदेशी के विचार से जोड़ना है।*अभियान की खास बातें:*- *डिजिटल माध्यम*: डिजिटल पंजीकरण, सोशल मीडिया, क्यूआर कोड और ऑनलाइन जनसंपर्क के जरिए लोगों को जोड़ा जाएगा।- *डिजिटल प्रमाण-पत्र*: अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक नागरिक को “स्वदेशी समर्थक” का डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।श्री पल्का ने कहा, _”स्वदेशी केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। जब देश का प्रत्येक नागरिक स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन और भारतीय उद्यमों के समर्थन का संकल्प लेगा, तभी भारत वास्तविक अर्थों में आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगा।”_ यह अभियान स्थानीय उद्योगों, लघु एवं कुटीर उद्योगों, किसानों, कारीगरों और भारतीय नवाचारों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।*राजस्थान में व्यापक जनजागरण अभियान*अखिल भारतीय कृषि प्रकोष्ठ के *भगीरथ चौधरी* ने बताया कि राजस्थान में इस अभियान को स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक मंडलों, महिला समूहों और प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर उन्हें डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा।*प्रांत विचार वर्ग की रूपरेखा*स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत विचार विभाग प्रमुख *श्री अशोक जोशी* ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।इसमें *प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल, प्रांत सहसंयोजक महेश श्रीमाली, प्रांत कोष प्रमुख परमेश अग्रवाल, प्रांत युवा आयाम प्रमुख रमेश सोनी, प्रांत पूर्णकालिक विकास खिलेरी, विभाग संयोजक श्रवण राईका, जिला संयोजक आदित्य बिश्रोई* सहित जिला एवं विभाग टोली उपस्थित रहेगी।











