Bikaner Live

भगवान महादेव के आमरस से रुद्राअभिषेक व साबुत चना से सहस्रसम कर महादेव को रिझाया, महादेव के जयकारों से गूंजा शिवालय,

नोखा | यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में देवाधिदेव भगवान महादेव के प्रिय पवित्र श्रावण मास की पूर्व संध्या बुधवार गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 से मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य में दो कर्मकांडी विद्वान पंडितों बलराम कणातल व मधुसुदन द्वारा हर वर्ष की भांति विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव की विशेष पूजा व दूध से रुद्राअभिषेक और मिश्री के साथ सहस्रसन से शुरू की गई पूजा के बाद दूसरे दिन गुरुवार 30 जुलाई को सांय 5 बजे से लगभग 9 बजे तक अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में महादेव की विशेष श्रावणी पूजा विधिविधान से करवाई। दूसरे दिन भगवान महादेव का आमरस से रुद्राअभिषेक और साबुत चना से सहस्रसन किया गया। महादेव को बिल्व पत्र, दूध, दही, घृत, मधु, विजया (भांग) अबीर, गुलाल, चन्दन, पुष्प, फल आदि विभिन्न सामग्रीयों भेंट की गई। पूजा करने वालों में दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, मदन जोशी, इंद्रचन्द मोदी, जयकरण चारण, विजय मारू, लालचन्द सेवक, बाबूलाल साध, राजू पनवाड़ी, घनश्याम छींपा, राधेश्याम सोनी, उमेश राठी, महादेव नाई, गोपाल मालपानी, हरी प्रसाद पारीक, पूनमचन्द कंवरा, आनंद दैया, नवरतन सोनी, गोपीकिशन मांणेचा, ब्रह्मप्रकाश तंवर, शिवराज विश्नोई, नवीन पंचारिया, जितेन्द्र गौड़, जगदीश पोटलिया सहित अनेकों शिव भक्त शामिल रहे। अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम के अलावा भी पूजा का लाभ लेने से पीछे नहीं रहे। अर्केश्वर महादेव परिवार के इन्दचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करते हुए उक्त जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!