Bikaner Live

बीकानेर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, शेख मुमताज ने जताया आभार


बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (अल्पसंख्यक विभाग) की प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला प्रभारी सेवादल बीकानेर शेख मुमताज ने समारोह में उपस्थित होकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जो संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शेख मुमताज ने (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार का गुलदस्ता भेट करके शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व सदैव प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विशनाराम सिहाग, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह कड़वासरा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिवर, पूर्व उपसभापति हारून राठौड़, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी, पूर्व मदरसा बोर्ड सदस्य सलीम सोढ़ा, अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर संभाग प्रभारी परमप्रीत सिंह, शहर अध्यक्ष अकबर खादी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!