Bikaner Live

करमीसर फांटे पर नाकाबंदी तोड़ने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त समाचार:

करमीसर फांटे पर नाकाबंदी तोड़ने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

बीकानेर के करमीसर फांटे पर बुधवार रात नयाशहर थाना पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार चालक ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने तुरंत पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान महाराष्ट्र निवासी तेजस सांवत के रूप में हुई, जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर है। उसकी कंपनी बीकानेर में धीरेरा और लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास कार्य कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नयाशहर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!