Bikaner Live

शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चैरिटेबल ट्रस्टकी बैठक सम्पन्न

शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चैरिटेबल ट्रस्टकी बैठक आज हैप्पी अवर्स मेंअध्यक्ष आर के शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक मेंदिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद गत बैठक के प्रतिवेदन का वाचन किया गया व चर्चा कर अनुमोदन किया । कोषाध्यक्ष चन्द्र कांत शर्मा ने ट्रस्ट के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लेखे प्रस्तुत किए जिनका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया । मासिक प्रकाशन शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु पत्रिका केशुल्क में संशोधन किया गया जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे । बैठक मेंमोहन नगर में बनने वाले राधा मोहन मंदिर में बंधु ट्रस्ट की भूमिका पर भी चर्चा की गई वह ट्रस्ट के माध्यम से मंदिर निर्माण कार्य करवाने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई । मंदिर परिसर मेंप्रशासनिक ब्लॉक बनवाने के फैसले का भी अनुमोदन किया गया ।मासिक पत्रिका के गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई और डाक द्वारा वितरित नहीं होने की शिकायत को भी पोस्ट मास्टर जनरल तक प्रेषित करने कानिर्णय किया गया । बैठक में जोधपुर निवासी नवदीप शर्मा,जगदीश हटीला ,महिपाल शर्मा सहित प्रसन्न कुमार शर्मा, चंद्रकांत शर्मा व शरद शर्मा ने विचार रखे ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!