Bikaner Live

डिप्टी सीएमएचओ ने मोहता सराय क्षेत्र में किया एंटी लारवा गतिविधियों को क्रॉस चेक

बीकानेर 18 मई। डेंगू मलेरिया पॉजीटिव पाए गए प्रत्येक व्यक्ति के आसपास के 50 घरों में सघन एंटी लारवा गतिविधियां तथा एंटी एडल्ट गतिविधियां किया जाना अति आवश्यक है। ऐसे में कार्य की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण है। डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने शनिवार को मोहतासराय क्षेत्र में यूपीएचसी नंबर 6 के स्टाफ द्वारा की गई एंटी लारवा गतिविधियों को क्रॉस चेक किया। यहां कहीं घरों में पानी की टंकियां तथा मटकियों में मच्छरों के लारवा पाए गए। इस पर डॉ गुप्ता ने यूपीएचसी के प्रभारी को पत्र लिखकर एंटी लारवा गतिविधियां पुनश्च व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर नर्सिंग अधिकारी विजय सिंह सांखला व नरेश कुमार मौजूद रहे।
डॉ गुप्ता ने यूपीएचसी नंबर 3 धनपत राय अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। यहां ओपीडी व मलेरिया स्लाइड का मिलान करने पर पाया गया कि 70 की ओपीडी पर मात्र एक मलेरिया स्लाइड बनाई गई थी। डॉ गुप्ता ने स्टाफ को एंटी मलेरिया गतिविधियों को लेकर पाबंद किया तथा प्रभारी को प्रतिदिन ओपीडी की कम से कम 10% संख्या में एमपी स्लाइड बनाने के निर्देश दिए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!