Bikaner Live

बीकानेर पुलिस ने #रीट की #परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े रैकेट को धरदबोचा देखे वीडियो
soni

बीकानेर पुलिस ने #रीट की #परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े रैकेट को धरदबोचा देखे वीडियो

छःलाखकी_चप्पल

बीकानेर पुलिस ने रीट की परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े रैकेट को धरदबोचा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इस रैकेट में 25 जोड़ी हाइटेक चप्पलें तैयार की थी। इसे #ब्ल्यूट्रूथचिप से कनेक्ट करके नकल कराने की योजना थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस रैकेट के सरगना के खास मदनलाल को सबसे पहले देर रात पकड़ा। इसके बाद मास्टर माइंड तुलसाराम को धर दबोचा। इसके साथ ही धरपकड़ का दौर शुरू हुआ, जिसमें पांच गिरफ्त में आए। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। इस रैकेट की निशानदेही पर नागौर के किशनगढ़ से भी एक गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ में यह सामने आया है कि इस रैकेट ने प्रदेश भर में #25चप्पलें भेजी थीं। इनमें से सात के बीकानेर में ही होने का सुराग मिला है। पुलिस की नजर परीक्षा होने के बाद निकलने वाले परीक्षार्थियों पर है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!