रीट की परीक्षा बीकानेर में शांतिपूर्ण
*जिला कलक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा
*पहली पारी*
पंजीकृत: 29,720
उपस्थित: 27,023
अनुपस्थित: 2,697
प्रतिशत: 90.93
*दूसरी पारी*
पंजीकृत: 29,721
उपस्थित: 24,734
अनुपस्थित: 4,987
प्रतिशत: 83.22
*कुल*
पंजीकृत: 59,441
उपस्थित: 51,757
अनुपस्थित: 7,684
प्रतिशत: 87.07
विभिन्न जिलों से एग्जाम देने बीकानेर आए युवाओं ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार जिले में की गई व्यवस्थाओं की भरपूर प्रशंसा की।



बीकानेर, 26 सितंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने रविवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, रमेश इंग्लिश स्कूल, राजकीय डूंगर महाविद्यालय में परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक संसाधनों, उपस्थिति पंजिका के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने डूंगर महाविद्यालय में अभ्यर्थियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जाना। इस दौरान जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने मोबाइल फोन परीक्षा केन्द्र के बाहर ही रखा।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, परीक्षा समन्वयक डॉ.बिट्ठल बिस्सा, जिला ऑब्जर्वर डॉ. राकेश हर्ष, डूंगर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जी.पी.सिंह, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा भी मौजूद रहे।
*व्यवस्थाएं रही चाक-चौबंद*
रीट परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रही। सतर्कता दलों ने सभी केन्द्रों पर निगरानी रखी और सभी नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई। जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई रैन बसेरों और बस स्टॉप्स पर बसों के परिवहन और भोजन, आवास आदि की माकूल व्यवस्था की गई। अनेक स्वयंसेवियों संस्थाओं ने भी इसमें भागीदारी निभाई। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने निःशुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ उठाया और इनके माध्यम से अपने-अपने जिलों के लिए रवाना होने लगे।
बीकानेर पुलिस ने #रीट की #परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े रैकेट को धरदबोचा
#छः_लाख_की_चप्पल
बीकानेर पुलिस ने रीट की परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े रैकेट को धरदबोचा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इस रैकेट में 25 जोड़ी हाइटेक चप्पलें तैयार की थी। इसे #ब्ल्यूट्रूथ_चिप से कनेक्ट करके नकल कराने की योजना थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस रैकेट के सरगना के खास मदनलाल को सबसे पहले देर रात पकड़ा। इसके बाद मास्टर माइंड तुलसाराम को धर दबोचा। इसके साथ ही धरपकड़ का दौर शुरू हुआ, जिसमें पांच गिरफ्त में आए। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। इस रैकेट की निशानदेही पर नागौर के किशनगढ़ से भी एक गिरफ्तारी हुई है।
पूछताछ में यह सामने आया है कि इस रैकेट ने प्रदेश भर में #25_चप्पलें भेजी थीं। इनमें से सात के बीकानेर में ही होने का सुराग मिला है। पुलिस की नजर परीक्षा होने के बाद निकलने वाले परीक्षार्थियों पर है















