Bikaner Live

महेश नवमी से एक दिन पहले रक्तदान शिविर आयोजित, 218 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, रक्तदाताओं को गमले सहित पौधे किए वितरित


बीकानेर। समय-समय पर प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य तो सही रहता ही है साथ ही किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। यह बात शुक्रवार को जस्सूसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में समाजसेवी बाबूलाल मोहता ने रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए कही। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस महेश नवमी से एक दिन पूर्व माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर द्वारा आयोजित इस शिविर में सर्वसमाज के लोगों ने रक्तदान किया। माहेश्वरी सभा (शहर) अध्यक्ष अनिल झूमर सोनी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे भगवान महेश का पूजन करके शिविर की शुरुआत की गई। लगभग 6 घंटे चले इस शिविर में युवाओं का उत्साह दिखा और 218 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसमें 116 यूनिट रक्त पीबीएम ब्लड बैंक तथा 102 यूनिट रक्त कोठारी मेडिकल में जमा करवाया गया। सोनी ने बताया कि माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को जैविक गमले के साथ पौधा वितरित किया गया। रक्तदान शिविर में बाबूलाल मोहता, शशिमोहन मूंधड़ा, तोलाराम पेड़ीवाल, पंकज भूतड़ा, महेश दम्माणी, किसन मूंधड़ा, सुशील थिरानी, ओमप्रकाश करनाणी, विजय थिरानी, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, कालू राठी, कपिल लढ्ढा, रोहित पचीसिया, दाऊ बिन्नाणी, रमेश चांडक, सुरेश मोहता, नरेन्द्र राठी, गोपीकिशन पेड़ीवाल, अमित बिनाणी, आनन्द बजाज, सत्ययनारायण राठी, पवन राठी, राकेश बजाज, सुशील चांडक, अभिषेक मंत्री, प्रवीण डागा, जुगल राठी, गोपाल राठी, सुरेश दम्माणी, नारायण बिहाणी, सुनील सारड़ा, आनन्द पेड़ीवाल, नितेश लखोटिया, कमल राठी, बाबूलाल लाहोटी, शिव चांडक, रघुवीर झंवर, रामकुमार मूंधड़ा, विमल चांडक, सुनील राठी, राकेश जाजू, दिनेश पेड़ीवाल, राजकुमार सोनी, भवानी राठी, जितेन्द्र डागा, गोरधन राठी आदि की उपस्थिति रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!