Bikaner Live

गौ सेवा ही सच्ची सेवा – भूरा


नोखा। आसमान से बरसते अंगारे जैसी भयंकर गर्मी को देखते हुए नोखा निवासी मद्रास परवासी जैन समाज के पप्पूसा लुणिया द्वारा नोखा की श्री गंगा गौशाला में गौमाता एवं नंदी भगवान के लिए 94 क्विन्टल तरबूज भेज कर पुण्य लाभ कमाया। श्री गंगा गौशाला नोखा के अध्यक्ष एवं नोखा नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के 10 अध्याय में कहा है की गंगा, गीता, गायत्री गोविंदा और गौ हमारी हिंदू संस्कृति की आधारशिला का प्रतीक माना गया है। गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है। तन, मन, धन से गो सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों पुरुषार्थ प्राप्त होते हैं। नोखा श्री गंगा गौशाला समिति सदस्य इन्द्रचन्द मोदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री गंगा गौशाला परिवार द्वारा लूणिया परिवार का आभार जताया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!