Bikaner Live

“किसी राह में किसी मोड़ पर” गीत संगीत का कार्यक्रम 7 जुलाई को 

बीकानेर।श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान द्वारा आगामी 7 जुलाई रविवार की संध्या को स्थानीय टाउन हॉल में सदाबहार फिल्मी गीतों से सजा गीत संगीत का कार्यक्रम “किसी राह में किसी मोड़ पर” आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम आयोजक और  संस्था (अध्यक्ष) मेघराज नागल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल होंगे। और कार्यक्रम की अध्यक्षता भजन गायक कलाकार नारायण बिहाणी  करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पार्षद शांतिलाल मोदी, पूर्व पार्षद मीना आसोपा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाहूजा,
समाज सेवी सुशील यादव, कमलकांत सोनी , रामकिशोर यादव, अयोध्या प्रसाद शर्मा होंगे कार्यक्रम का संचालन रवि भल्ला करेंगे। इस अवसर स्थानीय कलाकारों के द्वारा पुरानी एवं नई सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!