Bikaner Live

अब बिना तोड़े मकान को किया जा सकता है ऊंचा, बीकानेर में हाइड्रोलिक तकनीक से मिला समाधान



बीकानेर। सड़क से नीचे हो चुके मकानों और बरसात के दौरान घरों में पानी भरने की समस्या का अब आधुनिक तकनीक से समाधान संभव हो गया है। बीकानेर में सुमित कुमार और उनकी टीम हाइड्रोलिक जैक तकनीक के माध्यम से बिना मकान को तोड़े सुरक्षित तरीके से उसे आवश्यक ऊंचाई तक उठाने का कार्य कर रही है।

सुमित कुमार ने बताया कि कार्य शुरू करने से पहले विशेषज्ञ टीम द्वारा मकान का सर्वे किया जाता है। इसके बाद आधुनिक हाइड्रोलिक जैक सिस्टम की सहायता से पूरे मकान को संतुलित रूप से ऊपर उठाया जाता है, जिससे भवन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता।

उन्होंने बताया कि हाल ही में डिफेंस कॉलोनी, बीकानेर में एक मकान को लगभग चार फीट ऊपर उठाया गया। यह कार्य करीब 10 दिनों में पूरा हुआ तथा मकान मालिक के अनुसार पूरे काम में लगभग डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया और भवन को कोई क्षति नहीं पहुंची। पहले मकान सड़क से नीचे होने के कारण बरसात में पानी भर जाता था।

जानकारी के अनुसार, जहां नया मकान बनाने में 20 से 25 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है, वहीं इस तकनीक से अपेक्षाकृत कम खर्च में मकान को सुरक्षित रूप से ऊपर उठाया जा सकता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!