Bikaner Live

बीकानेर नगर निगम चुनाव: युवा नेता नवनीत पारीक की दावेदारी बनी चर्चा का विषय


बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से युवा और सक्रिय समाजसेवी नवनीत पारीक की दावेदारी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। नवनीत पारीक ने वार्ड संख्या 57 एवं वार्ड संख्या 72 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
पिछले कई वर्षों से सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय नवनीत पारीक ने क्षेत्रवासियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। आमजन से लगातार संवाद, युवाओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता के कारण वे दोनों वार्डों में एक मजबूत दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि नवनीत पारीक को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। हालांकि भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा अभी शेष है, लेकिन समर्थकों का मानना है कि उनकी दावेदारी मजबूत है और वे पार्टी के लिए एक योग्य एवं लोकप्रिय विकल्प साबित हो सकते हैं।
नवनीत पारीक ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें जनता की सेवा का अवसर प्रदान करती है, तो वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, युवाओं के लिए बेहतर अवसर तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से बीकानेर के विकास में सक्रिय योगदान देना है।
वहीं, उनके समर्थकों में भी उत्साह का माहौल है और उन्हें विश्वास है कि पार्टी नेतृत्व समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगा।
अब सभी की निगाहें भाजपा द्वारा घोषित होने वाली अधिकृत प्रत्याशियों की सूची पर टिकी हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!