Bikaner Live

बॉलीवुड गायक सोमेश्वर महादेवन बीकानेर की लोक संस्कृति को देंगे वैश्विक पहचान

बीकानेर। बॉलीवुड पार्श्वगायक, संगीतकार और यूएसए क्यूब प्रोडक्शन के संस्थापक *सोमेश्वर महादेवन* ने अपने बीकानेर दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर लोक राग ‘मांड’ और युवा कलाकारों के संरक्षण पर चर्चा की।

महादेवन ने कहा कि बीकानेर सदियों से लोक संगीत और मांड गायन की धरती रही है। पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई ने जिस परंपरा को विश्वभर में पहचान दिलाई, उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से वे बीकानेर के कलाकारों और लोक संगीत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों तक ले जाने के लिए प्रयासरत हैं।

दौरे के दौरान उन्होंने *बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी* से भेंट कर “पधारो म्हारे देस” मांड प्रस्तुत की। *पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास* ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की।

इस क्रम में उन्होंने *जिला कलेक्टर निशांत जैन*, *आईजी ओम प्रकाश*, *एसपी मृदुल कच्छावा*, समाजसेवी महावीर रांका और युधिष्ठिर सिंह भाटी से भी मुलाकात की। सभी ने बीकानेर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके संकल्प की सराहना की।

सोमेश्वर महादेवन ने कहा, _”बीकानेर केवल एक शहर नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और विरासत की जीवंत पहचान है। यदि हम युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें तो बीकानेर की सांस्कृतिक गूंज पूरे विश्व में सुनाई देगी।”_

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!