Bikaner Live

T20 भारत का दक्षिण अफ्रीका के साथ फाइनल मैच को लेकर बीकानेर में भारत की जीत के लिए महायज्ञ और गोलगप्पे से दिया अनूठा संदेश

बीकानेर,T20 भारत का आज मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ फाइनल मैच खेला जाएगा उसको लेकर बीकानेर में अलग-अलग तरीके से भारत की जीत के लिए संदेश दिए जा रहे हैं कहीं लोग महायज्ञ करके कामना कर रहे हैं तो कहीं गोलगप्पे के माध्यम से एक अनूठा संदेश दे रहे हैं।लिमका बुक अपना नाम दर्ज करा चुके धर्मेंद्र अग्रवाल ने अपने अनूठे अंदाज में T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए एक स्पेशल गोलगप्पे बनाकर बधाई दी ताकि इंडिया वर्ल्ड कप भारत लेकर आ सके इन्होंने 121 तरह की गोलगप्पे बनाकर T20 वर्ल्ड कप को उकेरा है और उस पर नाम लिखकर संदेश दिया है ताकि भारत जीत सके उनका कहना है जैसे रंगीलो राजस्थान है वैसे ही मैं भी अपने गोलगपों को रंग-बिरंगे बनाकर भारत की जीत के लिए एक अनूठा संदेश दिया है कि भारत T20 मैच जीते ताकि मुझे खुशी होगी। मैं इन गोलगप्पे से संदेश देकर इंडिया T20 वर्ल्ड कप जीते और भारत में वर्ल्ड कप लेकर आए जब भी मुझे और ज्यादा खुशी होगी। इससे पहले भी अग्रवाल ने बहुत तरह के मौकों पर गोलगप्पे से संदेश दे चुके हैं

वही दूसरी ओर T20 वर्ल्ड कप के मौके पर किरपात्री महाराज और उनके शिष्यों ने भी मिलकर देवीकुंड सागर स्थित आश्रम में इंडिया की जीत के लिए एक महायज्ञ किया ताकि इंडिया जीत सके तो वही उन्होंने बताया कि आज इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मैच है उसको देखते हुए हम लोगों ने इंडिया की जीत की कामना के लिए यह महायज्ञ किया है ताकि इंडिया जीत सके और यह कप भारत में आ सके इस फाइनल मैच में अभी इंडिया की परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छी चल रही है तो हमें उम्मीद है कि T20 का वर्ल्ड कप इंडिया जरूर भारत में लेकर आएगी इसको लेकर हमें बहुत उत्साह है

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!