Bikaner Live

हिंदी लेखनी सुधार कार्यशाला का आयोजन, प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के हिन्दी व गणितीय ज्ञान में होगा सुधारसरकारी शिक्षक की अनूठी पहल
soni


बीकानेर । नापासर पंचायत सहित बीकानेर के आधा दर्जन सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की लेखनी सुधार के उद्देश्य से गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। नापासर पंचायत क्षेत्र के पीईईओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय चोपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर के भौतिक विज्ञान के शिक्षक करणीदान कच्छवाह की ओर से यह नवाचार अपने स्तर पर किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों की हिंदी वर्तनी के सुधार हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापासर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छात्र नापासर, राप्रावि बालक नापासर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय दुलाराम की प्याऊ स्वरूपदेसर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बासी सियागान आदि विद्यालयों में विशेष कक्षाओं की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पीईईओ नापासर ने कहा कि हिंदी जैसे विषय के आधारभूत ज्ञान के बारे में शुरू की गई यह पहल भविष्य में बच्चों में आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक बदलाव लाएगी। शिक्षक कच्छवाह ने अपने स्तर पर यह नवाचार करते हुए विद्यार्थियों को आवश्यक स्टेशनरी भी उपलब्ध करवाई। गौरतलब है कि इससे पूर्व सरकारी शिक्षक करणीदान कच्छवाह द्वारा अपने स्वयं के राजकीय चौपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी हिंदी लेखनी व प्रारंभिक गणितीय ज्ञान की कक्षाएं एक सप्ताह पहले शुरू की गई। इस नवाचार हेतु सभी संसाधन, विद्यालयों को कच्छवाह द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। इस प्रक्रिया में राजेंद्र कुमार सोलंकी अध्यापक की सक्रिय भूमिका रही। कच्छवाह ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों में आधारभूत हिंदी भाषा व गणितीय ज्ञान में कमी उनके पूरे अध्ययन काल में उनको दूसरों के मुकाबले आगे बढ़ने से रोकती है। इसे ध्यान रखते हुए यह विशेष कक्षाएं शुरू की गई हैं। इसके बाद अंग्रेजी और गणित विषय के आधारभूत ज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की योजना है। उल्लेखनीय है कि कक्षा में मितव्ययी विज्ञान पर आधारित साइंस किट के नवाचार हेतु शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार की ओर से शिक्षक कच्छवाह को गत वर्ष राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!