Bikaner Live

2 क्विंटल सड़ा मावा करवाया नष्ट, 718 लीटर तेल किया सीजखाद्य सुरक्षा दल की श्रीडूंगरगढ़ में कार्रवाई

बीकानेर, 11 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशो में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ मेन बाजार में कार्रवाई की गई।

डॉ गुप्ता ने बताया कि मारुती ट्रैडिंग कंपनी के परिसर में मौजूद नेताजी ब्रांड का रिफाइंड सनफ्लावर तेल 15 लीटर वजनी 48 पिपो में रखा था, इस तेल में मिलावट का संदेह होने पर नमूना लेकर बचे हुए लगभग 718 लीटर तेल को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अगली कार्रवाई जाखड़ कोल्ड स्टोर पर की गई जहाँ पर पिपो में रखा हुआ सड़ा व बदबूदार फंगस लगा हुआ लगभग दो क्विंटल मावा जनहित में नष्ट करवाया गया। कार्रवाई के दौरान तेल, घी और मावे के नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!