Bikaner Live

गायक मुकेश की जयंती पर देंगे मेघराज नागल 51 गीतों की प्रस्तुति

बीकानेर। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर पार्श्व गायक मुकेश की 101 जयंती पर आगामी 22 जुलाई 2024 को श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था की ओर से ” हम सफर मेरे हम सफर पंख तू परवाज़ हम” स्वरांजली कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें बीकानेर के जाने-माने कलाकार मेघराज नागल 51 गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलकांत सोनी होंगे और अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद शर्मा और नारायण बिहाणी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान रामरतन धारणिया होंगे तथा विशिष्ट अतिथि सुनील दत्त नागल, दिनेश अग्रवाल एवं मुकेश जरोदिया होंगे। कार्यक्रम मंच संचालन रवि भल्ला करेंगे।
यह जानकारी कार्यक्रम निर्देशक प्रेम स्वामी ने दी है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!