Bikaner Live

नाबार्ड के माध्‍यम से श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर तक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखाओं में किया पौधारोपण

बीकानेर, 22 जुलाई। बडौदा राजस्‍थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा सोमवार को नाबार्ड के सहयोग से उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय, सेरूणा में वित्तीय जागरुकता कार्यक्रम के साथ पौधारोपण किया गया।
इसके माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों में जागरुकता के उद्देश्य से वित्तीय समावेशन संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक पौधा दिया गया। साथ ही इसकी देखभाल का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल फ्रॉड से बचने तथा इंटरनेट के माध्‍यम से सही वेबसाइट्स की विजिट की अपील की गई। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक तथा नाबार्ड द्वारा किये जा रहे कार्यों पर आधारित फिल्‍म दिखाई गई। अवसर पर नाबार्ड द्वारा श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर तक की सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर पौधारोपण किया गया। राजीविका के प्रोजक्‍ट मैनेजर रघुनाथ डूडी ने स्‍वयं सहायता समूहों के माध्‍यम से ग्रामाीण परिवेश में आए बदलाव तथा वित्तीय आवश्‍यकताओं को पूरा करने में बड़ौदा राजस्‍थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सहयोग पर आभार जताया। बैंकों के वित्‍तीय सलाहकार मेनपाल शेखावत ने सामाजिक सुरक्षा योजना, मुद्रा योजना तथा उघम विकास योजना पर प्रकाश डाला। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना-प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म उद्यमों का संबल योजना के बारे में बताया। महिलाओं को नाबार्ड की हितकारी योजनाओं से जुडने का आह्वान किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!