Bikaner Live

श्रीवीर हनुमान वाटिका सेवा समिती शास्त्री नगर में स्थित मानकेश्वर महादेव में श्रावण मास में शुरू हुए रुद्राभिषेक ….

हर वर्ष की भौति इस वर्ष भी श्री वीर हनुमान वाटिका सेवा समिति शास्त्री नगर बीकानेर में सावन मास के पावन महिने में श्रवण नक्षत्र पर प्रथम सोमवार को श्री वीर हनुमान वाटिका समिती की सचिव एवं पुर्व पार्षद श्रीमती छाया गुप्ताएवं सचिन गुप्ता ने महारुद्राभिषेक किया तत्पश्चात नवनीत सारस्वत, चम्पक लता, सौरभ रावत, राधिका रावत ,सोनम, सारंग सारस्वत आदि ने पूजन कर रूद्राभिषेक किया। शास्त्री नगर के हनुमान मंदिर में भक्तों का तातां सुबह से ही लगा रहा। मंदिर पुजारी प.आशाराम जी के सानिध्य में प.आशीष व्यास ,प. देवेन्द्र रंगा,प.नितेश व्यास एवम् जितेंद्र छंगाणी ने सस्वर अभीषेक पूर्ण करवाया। पूरे श्रावण मास में महादेव के अभीषेक निरंतर जारी रहेंगे।जिसमें समस्त शास्त्री नगर एवम् डुप्लेक्स कॉलोनी के भक्त गण श्रद्धा पूर्वक पूजन करेंगे। शाम को महादेव जी का अलौकिक श्रृंगार होगा। प्रथम सोमवार को श्री गणेश के रुप में महादेव जी की झांकी श्रृंगार दर्शन हुआ और सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!