Bikaner Live

*भारतीय जनता पार्टी नया शहर मंडल बीकानेर की कार्य समिति की बैठक संपन्न*
soni

बीकानेर दिनांक 31 जुलाई 2024 को होटल वृंदावन में नया शहर मंडल द्वारा कार्य समिति बैठक आयोजन किया गया राष्ट्रीय कार्य समिति प्रदेश कार्य समिति जिला कार्य समिति बैठके होने के पश्चात मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजन की परंपरा है उसी के तहत जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल कार्य समिति का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी एडवोकेट मुमताज अली भाटी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रहे जिन्होंने पार्टी की नीति के बारे में कार्यकर्ताओं का अवगत कराया।

जिला मंत्री जगदीश सोलंकी ने विचार रखते हुए प्रदेश द्वारा पारित किए गए राजनीतिक प्रस्ताव की मुख्य बातों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
राजनीति प्रस्ताव का वाचन मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने किया और अनुमोदन एडवोकेट गिरिराज व्यास मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मारु मंडल महामंत्री द्वारा किया गया।जिसका सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी सोनी ओर गोपाल अग्रवाल का स्वागत सत्कार संपूर्ण मंडल की तरफ से अनंतनाथ एवं सुनील जोशी द्वारा किया गया
सभी कार्यकर्ताओं के सुझाव आमंत्रित कर सभी को अपनी बात रखने के लिए मंच की ओर से मौका दिया गया, अनेक कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी बात मंच के माध्यम से पार्टी हित में रखी।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की पार्टी हित में दिए गए कार्यकर्ताओं के सुझावों को जिला और प्रदेश से अवगत कराया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम आचार्य पूर्व पार्षद तारा सोनी रामचंद्र टॉक विशाल गोलछा जुगल खड़गावत आदि ने अपने विचार रखें।
बैठक की शुरुआत राजकुमार व्यास द्वारा गुरु वंदना करके की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने की एवं मंडल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
आगंतुक सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद मंडल महामंत्री सुरेश मारू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हरि सिंह रासीसर, सुनीता कोचर मंडल कोषाध्यक्ष, अनिल गोयल राजकुमार तिवारी मंडल मंत्री, जेठमल प्रजापत किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश अशोक चांवरिया सोनी खेमचंद सोनी महेंद्र सोनी दीपक दैय्या मकबूल अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रति नायक मुकेश नायक जिनेंद्र कोचर श्रीकांत ओझा दिनेश नायक विनोद जोशी गोपी किशन अग्रवाल महेश महात्मा नवीन महात्मा गौरव मारू मोती भारती आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेषक:- दिनेश महात्मा
मंडल अध्यक्ष नया शहर
भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर
Mo, 7737941910

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
20:41