Bikaner Live

शिव शक्ति साधना पीठ में स्थापित ब्रह्म महाकालेश्वर महादेव का गंगाजल से अभिषेक

बीकानेर। श्रावण मास में चल रहे अभिषेक की श्रृंखला में पंडित मनमोहन किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में स्थापित ब्रह्म महाकालेश्वर महादेव का गंगाजल से अभिषेक किया गया। पंडित संदीप किराडू व बसंत किराडू के नेतृत्व में एडवोकेट मदन गोपाल व्यास,शंकर,शुभकरण,गोपाल,गणेश माली,पपसा,कैलाश सोनी,आनंद,मास्टर महेश शर्मा तथा शिव शक्ति साधना पीठ के भक्तों द्वारा मंत्रोचारण के साथ शिव का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। पीठ से जुड़े एड मदन गोपाल व्यास ने बताया कि पूरे श्रावण मास में यहां स्थापित शिव का अलग अलग तरल पदार्थों से अभिषेक किया जाता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!