बीकानेर। गंगाशहर-बीकानेर में लोकप्रिय चिकित्सक डॉ.एस.डी.जोशी के पार्थिव देह की अंत्येष्टि मंगलवार को की गई। उनका स्वर्गवास सोमवार को हो गया था। 81 वर्षीय डॉ.एस.डी.जोशी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ.आशीष जोशी ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि में अनेक चिकित्सकों व पुष्करणा ब्राह्मण समाज व अन्य समाज के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास के दोहिते तथा पूर्व जन सम्पर्क अधिकारी, बीकानेर एस.डी.जोशी के पुत्र तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आशीष जोशी के पिता स्वर्गीय एस.डी.जोशी ने अनेक वर्षों तक गंगाशहर की राजकीय चिकित्सालय व निजी क्लिनिक सेवाएं दी। वे डॉ.जोशी जी के नाम से विख्यात थे।














