बीकानेर, 7 अगस्त 2024: शहर में अनेक पुराने मकान देखरेख के अभाव में खंडार बन चुके हैं, जो कभी भी जान माल का नुकसान कर सकते हैं। पारीक चौक में शंकर जी पापड़ वालों की गली में हनुमान जी कुमार सुशील जी पारीक के मकान के सामने 5 फुट की गली में दो मंजिल मकान खंडार बन चुका है। वार्ड पार्षद ने एक फ्लेक्स लगाकर अपनी जिम्मेदारी समाप्त समझ ली है।
आनंद व्यास ने बताया की
इसी तरह, पारीक चौक में खेजड़ी के पास सैटेलाइट अस्पताल के सामने भी एक मकान पिछले 20 वर्षों से बंद व खंडहर है। यह मकान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और हैप्पी नर्सरी सेकेंडरी स्कूल जाने का रास्ता है और खुली जगह होने से दोनों स्कूलों के बच्चे खेलते भी हैं।
नगर निगम की सुस्ती और सूचना तंत्र की विफलता के कारण ये मकान खंडहर में तब्दील हो गए हैं। सफाई कर्मचारी, जमादार, सफाई निरीक्षक और अन्य अधिकारी इन मकानों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो खतरनाक हो सकता है।
नगर निगम को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और इन मकानों को ध्वस्त करना चाहिए, ताकि जान माल का नुकसान न हो।




















