Bikaner Live

*कृषि अधिकारियों ने किया सघन वृक्षारोपण*

बीकानेर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान हरियालो राजस्थान (एक पेड़़ मां के नाम) के तहत कृषि भवन परिसर में बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी के नेतृत्व में सघन वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कार्मिकों ने वृक्षारोपण के साथ ही उतरोत्तर समुचित देखभाल की शपथ ली। विभाग द्वारा कृषि भवन परिसर में उद्यान, वन प्रजाति, फल प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। इसके अतिरिक्त पूर्व में रोपित पौधों की देखभाल, खरपतवार हटाने, खाद देने व सिंचाई का कार्य भी किया गया। वृक्षारोपण कार्य में विभागीय अधिकारी भैराराम गोदारा, ओमप्रकाश तर्ड, धन्ना राम बेरड़, प्रेमकुमार, मुकेश गहलोत इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!