
बीकानेर 7 अगस्त 2024,राजकीय नेत्रहीन छात्रावासीत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ पौधे लगाए गए। जिसमें विभिन्न प्रकार के फलों,फूलों के पौधे लगाए गए जिसमें आम ,शहतूत, जामुन पपीता , अनार और अन्य पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के प्रभारी आनंद पारीक ने बताया कि कल से ही विद्यालय में पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया गया और आज पौधे लगाने के साथ जियो टैगिंग करने का प्रयास किया लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके क्योंकि साइट चल नहीं रही थी,लेकिन बिना टैगिंग के ही आज पौधे समस्त स्टाफ के द्वारा पौधे लगाएं गए। प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की सकारात्मक अवधारणा के अनुरूप बरसात के मौसम में अनेकों पौधे शाला स्टाफ के द्वारा लगाए गए जिसमें वरिष्ठ अध्यापक राजदीप सिंह, कमलेश कुमार ,नवाब अली, आनंद पारीक, मोनिका पवार,मंजू यादव, विशेष शिक्षक विजय कुमार, शारीरिक शिक्षक रण विजय सिंह ,अध्यापक वीणा व्यास,ललिता गुप्ता,मंजू शर्मा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी बसंत महेश्वरी के साथ कोशल्या कंवर ,सहायक कर्मचारी रहमत अली आदि ने आज पेड़ पौधे लगाने में सहयोग किया।













