Bikaner Live

लावारिस बुजुर्ग महिला की मदद, टीम सावधान इंडिया और नारी रक्षा ब्रिगेड की प्रशंसनीय पहल





बीकानेर  7 अगस्त 2024: लालगढ़ रेलवे स्टेशन के कोलायत साइड की तरफ यार्ड की ओर बने ओवर ब्रिज के पास एक 65 से सत्तर वर्ष की महिला बीमारी की हालात में चलने फिरने में असमर्थ पाई गई। महिला कमर के दर्द की वजह से उठ नहीं पा रही थी।

एक रेल यात्री ने इस महिला की दयनीय स्थिति को देखकर टीम सावधान इंडिया 077 और नारी रक्षा ब्रिगेड इंडिया 077 के कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को सूचित किया। भदौरिया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के सदस्यों राजेंद्र सिंह राजपुरोहित और संजय बिनावारा को मौके पर भेजा।

108 एम्बुलेंस को भी बुलाया गया और महिला को पीबीएम आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। भदौरिया के अनुसार, महिला महाराष्ट्र या तमिल भाषा बोलती है, इसलिए उसके हितों को ध्यान में रखते हुए उपचार किया जा रहा है।

यदि महिला के परिजन नहीं आते हैं, तो भदौरिया इसे नारी निकेतन में भर्ती करवा कर सम्पूर्ण भारत वर्ष में सेवारत टीम की सहायता से इसके परिजनों की तलाश का अभियान चलाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!