Bikaner Live

विश्व पौधरोपण दिवस पर बीकानेर सेवा योजना क़े पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण

बीकानेर – 7-अगस्त – विश्व पौधरोपण दिवस पर बीकानेर सेवा योजना क़े पदाधिकारियों द्वारा आज बीकानेर क़े अलग अलग स्थानों पर पौधरोपण कर पौधे को पेड बनने तक सरक्षण का संकल्प लिया गया l बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास और मूलाराम ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तो बीकानेर सेवा योजना क़े सचिव जुगल किशोर ओझा और टीम ने सीसीबी बैंक, गंगानगर रोड पर पौधरोपण किया गया l वही राजकीय कन्या महाविद्याल मुरलीधर व्यास कॉलोनी में संस्था की सचिव राधा श्री पुरोहित एवं टीम ने पौधरोपण किया lबीकानेर सेवा योजना क़े प्रवक्ता पवन राठी व रामकुमार ओझा ने बताया कि इससे पूर्व भी बीकानेर क़े अनेक सार्वजनिक स्थलों, सरकारी उपक्रमों में पौधरोपण किया जा चूका है जो वर्तमान में पेड का आकार ले चुके है l

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!